UP: चाचा ने 3 साल की भतीजी के साथ किया रेप, खून से लखपथ मिली मासूम बच्ची

0
Rape

झांसी से एक मामला सामने आया है। जहां पर एक चाचा ने रिश्तो को शर्मसार करने का काम किया। यहां पर एक चाचा ने मासूम 3 साल की भतीजी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना की बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

चाचा ने हैवानियत की हदे की पार

झांसी में एक चाचा हैवान बन गया और उसने सारी हैवानियत की हदों को पार कर डाला। यहां पर चाचा ने 3 साल की मासूम भतीजी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना को जान देने के बाद बच्ची खून से लखपथ हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल मामला समथर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जहां पर रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके रिश्ते में लगने वाला एक भाई उसके घर पर आया हुआ था और वह हमारे 3 साल की बच्ची के साथ में खेलने लगा। फिर बाद में वह हमारी बच्ची को घुमाने के लिए गया और उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस की शिकायत

समथर थाने में एक पिता के द्वारा शिकायती पत्र दिया गया था जिसमें बताया गया था कि उसके रिश्ते में लगने वाला भाई उसके घर पर आया हुआ था और वह उसकी 3 साल की बच्ची के साथ खेल रहा थाखेलते खेलते हुए उसको बाहर घुमाने के लिए ले गया। जहां काफी देर तक वह वापस नहीं आया तो हम लोगों को घबराहट होने लगी। जिसके बाद हम लोगों ने बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया तो बच्ची गांव के पास झाड़ियां में खून से लखपथ पड़ी हुई थी। जिसके बाद हम लोगों की होश उड़ गए। बच्ची के चेहरे पर चोट के कई निशान मौजूद थे। इस मामले में पुलिस को जानकारी गई दी गई तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here