UP: दुर्घटनाओं से लोगों को बचाने के लिए पुलिस ने चलाया अभियान

0
Aligarh

यूपी के अलीगढ़ में लोगों को दुर्घटनाओं से बचने के लिए पुलिस के तरफ से एक अभियान चलाया गया है। जिसके तहत लोगों को बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए आप क्या उपाय अपना सकते हैं। जिससे आप दुर्घटनाओं को शिकार होने से बच सके।

पुलिस ने वाहनों के पीछे लगे रेडियम टैप

अलीगढ़ में ठंड के साथ-साथ आप कोहरा भी तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में कोहरे के वजह से लगातार दुर्घटनाओं के मामले हर साल देखे जाते रहे हैं। दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। जिसकी तहत पुलिस सड़कों पर निकलकर सड़कों से गुजरने वाले वाहनों को रोक रही है। वाहनों के पीछे रेडियम टैप लगा रही है। पुलिस रेडियम टेप के मामले में लोगों को बताती हुई दिखाई दे रही है बता रही है कि सर्दियों के वक्त कोहरा पड़ने लगता है ऐसे में ऐसे में पीछे चल रहे वाहनों को आगे के वाहन दिखाई नहीं देते हैं। जिसकी वजह से एक वाहन दूसरे वाहन से टकरा जाता है और दुर्घटना का शिकार हो जाता है। ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहनों के पीछे रेडियम टैप लगाई जा रही है। जिससे सड़क दुर्घटनाओं के मामले में कमी लाई जा सके।

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति पुलिस ने किया जागरूक

सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगाने के लिए लगातार पुलिस लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। ऐसे में शहर की पुलिस भी लोगों के बीच में पहुंचकर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुक कर रही। लोगों को बताया जा रहा है कि अगर आप चार पहिया वाहन चलाते हैं तो सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूर करें जिससे आप दुर्घटनाओं का शिकार होने से बच सके। वहीं अगर आप दो पहिया वाहन चलाते हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आपकी बाइक पर सिर्फ दो लोग बैठे होना चाहिए और दोनों सर पर हेलमेट होना चाहिए। इन नियमों का कर पालन करते हैं तो आप दुर्घटनाओं को शिकार होने से बच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here