UP: कानपुर में बच्चों की करतूत से कुत्ते के 4 पिल्लो की मौत

0
Kanpur Nagar

यूपी के कानपुर में कुछ बच्चों की ऐसी करतूत देखने को मिली जिसकी वजह से कुत्ते के पिल्लो की मौत हो गई। बच्चों की इस करतूत को लेकर एक संस्थान ने थाने में शिकायती पत्र दिया। जिसके बाद पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया।

पिल्लो के घर में बच्चों ने लगा दी थी आग

कानपुर नगर में रहने वाले बच्चों ने सड़क किनारे कुत्ते के पिल्लो के घर में आग लगा दी। जिससे 4 पिल्लो की जलकर मौत हो गई जबकि एक पिल्ला घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी के बच्चे भाग निकले। दरअसल पूरा मामला किदवई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जहां पर गीता पार्क में एक कुतिया ने अपने बच्चों को जन्म दिया था। जहां उसके बच्चे पल रहे थे। तभी कुछ अचानक से बच्चे वहां पर पहुंच गए और उन्होंने पिल्लो के घर में आग लगा दी। आग लगने के बाद पिल्लै चिल्लाने लगे तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की आग से बुरी तरीके से जलकर चार बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि एक बच्चा बुरी तरीके से झुलस गया था। इस घटना को अंजाम देने आरोपी बच्चे मौके से भगाने निकले।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से की बच्चों की शिकायत

किदवई नगर के गीता कॉलोनी में रहने वाले स्थानीय लोगों ने बच्चों के द्वारा पिल्लो के घर में आग लगाने के मामले में पुलिस को जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि 8 से 10 साल के बच्चे पार्क में आकर खेल रहे थे तभी अचानक से उन्होंने अपनी जेब से माचिस निकाली फिर पिल्लो के घर में आग लगा दी। जब तक हम लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे तो देखा की चार पिल्लो की जलकर मौत हो गई थी जबकि एक पिल्ला बुरी तरीके से झुलस गया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को मौके से पकड़ लिया था जबकि दो बच्चे भागने में सफल रहे थे। पुलिस ने एक बच्चे को हिरासत में लेकर बाकी के दो बच्चों की तलाश शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here