मेरठ में बढ़ा आवारा कुत्तो का आतंक, एक बच्चे समेत तीन को काटा

0

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आवारा कुत्तो का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन कोई न कोई हादसा सामने आते ही रहता है। ताज़ा मामला मेरठ स्थित पल्लवपुरम एवं कंकरखेड़ा का है, जहाँ आवारा कुत्तों ने एक बच्चें समेत लगभग तीन लोगो को घायल कर दिया। कई हिदायतों के बाद भी नगर निगम ने इस बाबत कोई कार्यवाही नहीं की।

जानकारी अनुसार, शुक्रवार को पल्लवपुरम में रहने वाली गीता को आवारा कुत्ते ने काट लिया, जब वह आनंद निकेतन कॉलोनी स्थित अपने घर जा रही थी। कुत्ते के काटने पर महिला द्वारा शोर मचाया गया जिसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए और महिला को कुत्ते के चुंगल से बचाया। लोगो ने इस बारे में पूछे जाने पर अपनी प्रतिकिया देते हुए बताया की कॉलोनी में आवारा कुत्तो का आतंक बढ़ता ही जा रहा है और आये दिन ऐसी घटनाये होती रहती है।

इससे पहले भी कंकरखेड़ा में आवारा कुत्ते ने एक बच्चे और महिला को काट लिया था। जिसके बाद नगर निगम में भी इसकी शिकायत वहाँ के रहवासियों के द्वारा की गयी। लेकिन नगर निगम को जानकारी देने के बाद भी कोई सुनवाई नही की गयी। इस मामले में नगर के निवासियों ने पुलिस से आवारा कुत्तों के पकड़ने की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here