सिद्धार्थनगर में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

0

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नौगढ़ तहसील के बसौनी व भूसैला गाँव में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद जगदंबिका पाल व श्यामधनी राही शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये गये। इस दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ को आम जनता के बीच रखा गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से डबल इंजन की सरकार उनके लिए कार्य कर रही है। वहीं इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओ द्वारा लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

इसके अलावा कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया। वही मीडिया से बात करते हुए विधायक श्याम धनी राही ने सरकार की चलाई जा रही योजनाओं को लेकर जानकारी दी। विधायक श्याम धनी राही ने बताया कि यह सभी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा है। यही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। वहीं सांसद जगदंबिका पाल ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का गुणगान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here