प्रयागराज: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब के दो वरिष्ठ सदस्य हुए सम्मानित

डा० सर्वेश दुबे और मनीष पालीवाल को मिला पंडित हेरम्ब मिश्र स्मृति शिखर सम्मान।

0

Prayagraj: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब (Electronic Media Welfare Club) के सचिव श्री मनीष पालीवाल और मार्गदर्शक मंडल के सदस्य डा० सर्वेश दुबे को आज पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिए जाने पर सम्मानित किया गया। डा० सर्वेश दुबे और मनीष पालीवाल को पंडित हेरम्ब मिश्र स्मृति पत्रकारिता संस्थान की तरफ से स्मृति शिखर सम्मान से नवाजा गया। कायस्थ पाठशाला ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में डा० सर्वेश दुबे और मनीष पालीवाल को शाल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र, नारियल व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान वाचन में बताया गया कि डा० सर्वेश दुबे पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं, जबकि मनीष पालीवाल विगत 16 सालों से मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं। दोनों ने अपने पत्रकारिता जीवन में तमाम उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी कई खबरें राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रही हैं।

डा० सर्वेश दुबे और मनीष पालीवाल ने समारोह में दिए गए अपने संबोधन में आयोजकों का आभार जताया और कहा कि इससे उन्हें और बेहतर व सक्रिय होकर काम करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनौतियों के बीच इस तरह के सम्मान अपने दायित्वों को और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित करते हैं।

श्री मनीष पालीवाल और डा० सर्वेश दुबे को को स्मृति शिखर सम्मान से नवाजे जाने पर प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब (Electronic Media Welfare Club) के सदस्यों ने एक बैठक कर दोनों को बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि दोनों इसी तरह से पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहेंगे और अपनी अलग पहचान के जरिए क्लब का गौरव भी बढ़ाते रहेंगे। क्लब के अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ राजू, उपाध्यक्ष राजीव खरे, कोषाध्यक्ष सैयद आकिब रजा, संयुक्त सचिव इमरान लईक व विमल श्रीवास्तव, प्रचार सचिव राजुल शर्मा व ज्योति राव फुले, आय व्यय निरीक्षक पंकज चौधरी, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य छत्रपति शिवाजी, मुश्ताक आमिर व मोहम्मद मोईन, प्रवक्ता शोएब रिजवी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद गुफरान, संजीव मिश्रा, रवीन मोनू, रविंद्र कुमार, सचिन प्रजापति विवेक श्रीवास्तव और अंकित उपाध्याय ने श्री सर्वेश दुबे और श्री मनीष पालीवाल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्लब के अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सम्मानित होने वाले इन दोनों सदस्यों का अभिनंदन समारोह अगले हफ्ते इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब के सभागार में आयोजित किया जाएगा।

कायस्थ पाठशाला ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में आज वेलफेयर क्लब (Electronic Media Welfare Club) के पूर्व सदस्य मानवेंद्र प्रताप सिंह, आज अखबार के क्राइम रिपोर्टर अवनीश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अजामिल व्यास, वरिष्ठ पत्रकार सुनील श्रीवास्तव, पत्रकार संदीप वालिया समेत कई अन्य विभूतियों को भी स्मृति शिखर सम्मान से नवाजा गया। सम्मानित होने वाले क्राइम रिपोर्टर अवनीश मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता का मौजूदा दौर चुनौतियों से भरा हुआ है। इस तरह के सम्मान व पुरस्कार चुनौतियों के बीच अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रेरित करते हैं। वेलफेयर क्लब के सदस्यों ने शिखर सम्मान से नवाजे जाने वाले बाकी पत्रकारों को भी बधाई व शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here