वाराणसी: बीजेपी ने सपा के वोट बैंक में की बड़ी सेंधमारी

0
BJP

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के वाराणसी आगमन से पहले बीजेपी (BJP) ने समाजवादी पार्टी के वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी की है। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र स्थित रोहनिया बीजेपी कार्यालय पर लगभग 50 यादव समाज के लोगों ने सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

पीएम मोदी के विकास कार्यों व उनकी नीतियों से प्रभावित होकर यादव समाज के लोगों ने भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण की। सभी को सदस्य विधान परिषद व बीजेपी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा व सीर गोवर्धनपुर पार्षद प्रतिनिधि राम सिंह कल्लू के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के आदर्शो और विचारों से प्रभावित होकर यादव बंधुओ ने भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए, जिसमें प्रमुख रूप से गिरीराज यादव, विजय यादव, प्रशांत यादव ,राहुल यादव, राजेश यादव, सुभाष यादव, सौरभ यादव, गोलू यादव, विनय यादव, राम यादव, रवि यादव, अखिलेश यादव, मन्नू यादव, महेश यादव, रामाश्रय यादव, सुभाष यादव, कुणाल यादव, बाबू यादव, आशीष पाल, सिद्धार्थ यादव, अभिषेक यादव, शुभम यादव, विकास यादव, रोहित यादव, आशीष यादव, सोनू यादव, जिनको माननीय जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा जी ने और पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय राज यादव ने सदस्यता दिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here