Ghaziabad: अधेड़ ने बच्ची को बनाया बंधक, फिर दुष्कर्म कर की हत्या

0
Ghaziabad

गाजियाबाद में थाना खानपुर क्षेत्र में दो दिन पूर्व मिले लापता बच्ची के शव मामले में पुलिस ने राजफाश कर दिया है। बच्ची के साथ गांव निवासी एक 55 वर्षीय अधेड़ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जांच में मामला सामने आने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

बुधवार देर रात थाना खानपुर पुलिस गांव शेखपुर गढवा से ग्राम ईशनपुर रोड की तरफ आ रही थी। जैसे ही थाना खानपुर पुलिस कुटी मंदिर से कुछ दूर आगे ईशनपुर गांव की तरफ चले और रोड के बाईं तरफ एक ट्यूबवैल के निकट पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।

जिसको रोकने का इशारा किया गया तो वह खेत की तरफ भागने लगा। कुछ दूरी पर अपने आपको पुलिस से घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगने से वह घायल हो गया।

आरोपी की शिनाख्त सतीश चौधरी के रूप में हुई हैं। आरोपी ने ही बीते दिनों गांव निवासी दस वर्षीय छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। उसके शव को ईंख के खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को उपचार के बाद जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here