कौशांबी में भू-माफिया से परेशान किसान

किसान ने वीडियो वायरल कर लगाई CM योगी से न्याय की गुहार। पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप।

0

उत्तर प्रदेश: कौशांबी (Kaushambi) में किसान की 5 बीघा भूमिधरी जमीन पर भू-माफिया ने अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़ित किसान जयसिंह का आरोप है कि संदीपन घाट पुलिस ने उसे थाने में बुलाकर बैठा दिया। उधर भू-माफिया ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर आलू लगी फसल को ट्रैक्टर से जुतवा दिया। इतना ही नही पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान भी कर दिया।

पीड़ित किसान एसडीएम कोर्ट से जमानत पर छूटने के बाद डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उसने राजस्व अभिलेखों को दिखाते हुए अधिकारियों को बताया कि उसे यह जमीन कई वर्ष पहले एक वृद्ध महिला से वशियत के तौर पर मिली थी। जिसमे दो बार राजस्व परिषद कोर्ट से उसके पक्ष मे आदेश भी हो चुका है। कोर्ट के आदेश के बाद खतौनी में उसका नाम भी दर्ज है। उसके बाद भी उसकी कोई सुनवाई नही हुई है।

प्रशासन से न्याय न मिलने के बाद अब पीड़ित किसान जय सिंह ने अपना एक वीडियो वायरल कर सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो में किसान का कहना है कि अगर भू-माफिया पर कार्रवाई नही हुई तो वह परिवार सहित आत्महत्या कर लेगा। मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सैंता गांव का है। वहीं सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि थाना संदीपन घाट क्षेत्र में एक व्यक्ति का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे उसने पुलिस के ऊपर आरोप लगाया है। इस संबंध में जांच में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि एक वृद्ध महिला द्वारा अपनी संपत्ति किसी को वसीयत की गई थी। जिस व्यक्ति द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है। उसने वसीयत को फर्जी बताकर आपत्ति दाखिल किया है। इस संबंध में पुलिस द्वारा दोनों पक्षो का निरोधात्मक कार्रवाई की गई। आगे की विस्तृत जांच राजस्व टीम के द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here