कौशांबी: पुलिस रह गई ताकती, कातिल ने किया कोर्ट में सरेंडर

0

Kaushambi: हत्या के नामजद आरोपी ने सैनी कोतवाली पुलिस को छकाते हुए कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।

ग्राम सभा धूमाई में 11 अक्टूबर की शाम नाली का पानी रास्ता में भरे होने के विवाद में राहुल विश्वकर्मा पुत्र हरदेव ने पड़ोसी राम नेवाज़ पुत्र भिक्खू को तमंचे से गोली मार दी।गोली के छर्रे से पार्वती पत्नी अमृत लाल, विनीता पुत्री अमृत लाल घायल हो गई, वहीं रामनेवज की मौत हो गई थी। रामनेवाज की पत्नी यशोदा ने राहुल विश्वकर्मा के नाम नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमा दर्ज कर सैनी कोतवाली पुलिस कातिल राहुल को तलाश रही थी किंतु राहुल नही मिला। 4 दिसम्बर को राहुल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here