कौशाम्बी पुलिस की सर्विलांस टीम ने 70 लोगो को सौंपे उनके चोरी हुए मोबाइल

0

Kaushambi: कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर जिले की सर्विलांस की टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और गुम हुए 70 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किये है। सर्विलांस टीम ने लगभग 22 लाख कीमत के 70 मोबाइल बरामद किए है।

एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता कर कई लोगो को उनके खोए हुए मोबाइल सौपे। अपने चोरी गए और खोए हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। अन्य सभी मोबाइल संबंधित थाना भेज दिए जायेंगे, जहाँ लोगो को उनके मोबाइल सौप दिए जायेंगे। एसपी ने सर्विलांस प्रभारी सिद्धार्थ सिंह एवम उनकी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here