अमृतसर-तरनतारन में 2 पाकिस्तानी ड्रोन जब्त

देर रात मूवमेंट पर चलाया सर्च ऑपरेशन, 8 दिन में 6 तस्करों समेत 11 करोड़ की हेरोइन जब्त।

0

Amritsar: पंजाब में देर रात 2 पाकिस्तानी ड्रोन जब्त किए गए। देर रात BSF व पंजाब पुलिस को अमृतसर (Amritsar) के धनाएं कलां में ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिली थी। रात के अंधेरे में ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ घंटों की सफलता के बाद ड्रोन जब्त कर लिया गया।

वहीं दूसरी सफलता तरनतारन के डल में मिली। यहां भी BSF को ड्रोन मूवमेंट की सूचना मिली। मध्य रात्रि को ही सर्च अभियान चलाया गया और एक छोटा ड्रोन जब्त कर लिया गया।

कुछ सालों से ड्रोन मूवमेंट काफी अधिक हो गयी है। वहीं BSF के जवान रिकवरी भी तेजी से कर रहे हैं। इस साल नवंबर तक BSF ने पंजाब से 90 ड्रोन, 493 किलोग्राम हेरोइन और 37 हथियार रिकवर किए हैं। इस दौरान 29 तस्करों और 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को भी मार गिराया है।

वहीं बीते 8 दिनों में 11 घटनाओं को BSF ने रोका है। इस दौरान BSF ने 6 ड्रोन और 6 भारतीय तस्कर पकड़े, जो सीमा पर हेरोइन की खेप उठाने पहुंचे थे। इसके अलावा तकरीबन 2 किलो के आसपास हेरोइन की खेप को भी जब्त किया जा चुका है। इन 8 दिनों में दो ग्लॉक पिस्टल भी जब्त की जा चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here