रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने से एक दिन पहले उन्होंने बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी।

0

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुमूला रेवंत रेड्डी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ लेने से एक दिन पहले उन्होंने बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। शपथ ग्रहण में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

बता दें कि बुधवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कुछ अन्य नेताओं से भेंट की। रेड्डी रेवंत संसद भवन भी पहुंचे थे, हालांकि उन्होंने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। वह शपथ ग्रहण के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। वह तेलंगाना की मल्काजगिरि लोकसभा सीट से सांसद हैं।

राहुल गांधी ने रेवंत रेड्डी को बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार तेलंगाना में सभी गारंटी पूरी करेगी और ‘प्रजाला सरकार’ (जनता की सरकार) साबित होगी। कांग्रेस नेतृत्व ने रेवंत रेड्डी को मंगलवार को विधायक दल का नेता बनाने का फैसला ‘सर्वसम्मति से’ लिया। रेवंत रेड्डी 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रेवंत रेड्डी तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे।

करीब एक दशक पहले तेलंगाना के नए राज्य के रूप में अस्तित्व में आने से लेकर अब तक भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री थे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बीआरस को पराजित किया। पार्टी को 119 सदस्यीय विधानसभा में 64 सीटें मिलीं तो बीआरएस को 39 सीटों से संतोष करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here