तेलंगाना: रेवंत रेड्डी गुरूवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

रेवंत रेड्डी के साथ कितने विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

0

तेलंगाना में कांग्रेस अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद गुरूवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 56 वर्षीय कांग्रेस नेता का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजकर चार मिनट पर हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। राज्य की मुख्य सचिव ए.शांति कुमारी ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और बुधवार को एलबी स्टेडियम का भी दौरा किया।

रेवंत रेड्डी के साथ कितने विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। इस बीच रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने रेवंत रेड्डी को बधाई दी।

सोनिया गांधी गुरूवार को हैदराबाद में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं। सोनिया गांधी से संसद के बाहर संवाददाताओं ने जब इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘शायद’। रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर नेता शामिल हो सकते हैं। माना जा रहा है कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here