Ghaziabad: रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर 45 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान

परिवार के लोगों ने इस मामले में पुलिस को लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है।

0

गाजियाबाद में पंचवटी कॉलोनी के पास मंगलवार शाम रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी जान ले ली। आसपास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील 45 वर्षीय निवासी न्यू पंचवटी कॉलोनी के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने पूछताछ में बताया है कि 2013 से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। कई साल से उनका चिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। इसके पहले भी वह कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे।

मंगलवार को वह अकेले ही घर से निकल गए। रेलवे ट्रैक पर जाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने इस मामले में पुलिस को लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here