तिंदवारी: नगर पंचायत कार्यालय में मनाया गया स्वच्छता जन जागृति दिवस

0

Tindwari: उत्तर प्रदेश के तिंदवारी जिले (Tindwari) में नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता जन जागृति दिवस आयोजित किया गया। स्वच्छता जन जागृति दिवस के उपलक्ष में स्वस्थ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों व नगर पंचायत के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा साहू ने कहा कि स्वस्थ वातावरण से ही लोगों का जीवन सुरक्षित रह सकता है। जितना लोग अपने आप को स्वस्थ रखेंगे, उतना ही वह बीमारियों से दूर रहेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर समिति के सदस्यों को आईकार्ड व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। बैठक में रमेश सिंह साहू, बालू राम, हरिश्चंद्र सिंह, रंजन, अशोक मौर्य, लल्लू राम वर्मा, रमेश प्रसाद, संदीप कुमार, इशान खान, सूरज सिंह, विद्या देवी, किसान दलित चेतना संघ के अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here