कौशांबी: परिनिर्वाण दिवस पर डा. अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानो, विभिन्न संस्थाओं में डॉ भीमराव अंबेडकर को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

0

यूपी के अझुवा कौशांबी डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आज बुधवार सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थानो, विभिन्न संस्थाओं में डॉ भीमराव अंबेडकर को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तमाम शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

इसी कड़ी में आदर्श नगर पंचायत अझुवा के कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए। सामाजिक उत्थानों पर प्रकाश डालते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा ने श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके तमाम विचारों को उल्लेखित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा इस देश से छुआछूत के भाव को मिटाकर समानता का भाव उत्पन्न कर देश को नई दिशा देने का काम किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अझुवा रश्मि सिंह, वरिष्ठ लेखा लिपिक साकेत चंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार सहित नगर पंचायत के सभासद कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here