Lucknow: प्रेमी जोड़ो ने वाहन के सामने कूदकर दी जान

0
Lucknow

लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बरावां गांव के पास एक युवक और युवती ने कार और ट्रक के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रेम संबंध के चलते वाहन के आगे कूदकर जान देने की चर्चा है। एक्सप्रेस वे सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने दोनों की पहचान कर परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

कोतवाली हैदरगढ़ के एक गांव का युवक दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। बुधवार देर शाम पड़ोस के एक गांव की लड़की के साथ गायब हो गया। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे। देर रात करीब 12 बजे युवती ने एक कार के सामने और युवक ने ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। इसके बाद एक्सप्रेस वे सुरक्षा की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची

सीसीटीवी कैमरे में दोनों बारी-बारी अलग-अलग वाहनों के सामने कूदते दिखाई दे रहे थे। एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला पता चल रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here