Uttar Pradesh: खेत में पड़ा था महिला का लहूलुहान शव

तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

0
Uttar Pradesh

कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में पति से विवाद के बाद मायके में रह रही महिला की हत्या कर शव को खेत के किनारे फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने शव को देखा तो लोगों की जानकारी हुई। पांच घंटे बाद महिला के शव की पहचान हो सकी। एसपी और सीओ तिर्वा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

ठठिया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे के किनारे बुधवार की सुबह इनायतपुर गांव के पास ठठिया-सुरसी मार्ग पर खेत के किनारे खून से लथपथ महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पांच घंटे बाद सुरसी के सर्वेश वाल्मीकि ने शव की शिनाख्त बहन अनीता के रूप में की।

घटनास्थल पर कई जगह खून पड़ा हुआ था और महिला के सिर में चोट के निशान थे। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि अनीता की हत्या कर शव को फेंका गया है। घटना की जानकारी पर एसपी अमित कुमार आनंद, तिर्वा सीओ शिवप्रताप सिंह, अजय अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

महिला ने मौजे पहन रखे थे, लेकिन उसके जूते गायब थे। घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा था कि हत्या करने के बाद शव को घसीट कर किनारे किया गया है और उसके बाद हत्यारोपी शव को फेंक कर फरार हो गया।

भाई सर्वेश ने बताया कि बहन अनीता मंगलवार की रात नौ बजे घर से तिर्वा जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद से वापस नहीं आई। बुधवार सुबह ठठिया-सुरसी मार्ग पर खेत के किनारे शव पड़े होने की जानकारी मिली, जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here