वाराणसी: नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देने वाला हुआ गिरफ्तार

0

Varanasi: फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतर राज्य गैंग का सरगना सहित दो साथी अपराधी को साइबर क्राइम थाना ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र विजय कुमार, अजीत कुमार पुत्र शिव प्रसाद के पास से पुलिस ने 15 कीपैड मोबाइल, तीन एंड्राइड मोबाइल, 5 एटीएम कार्ड, 8 पासबुक, 8 चेक बुक, सिम कार्ड, कंप्यूटर सिस्टम, लैपटॉप, प्रिंटर आदि बरामद किया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय नारायण मिश्रा, उप निरीक्षक नीलम सिंह, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, हेड कांस्टेबल प्रभात कुमार, हेड कांस्टेबल गोपाल कुमार, कांस्टेबल चंद्रशेखर व कांस्टेबल विजय कुमार शामिल रहे। अभियुक्तों के ऊपर पूर्व में भी जनपद के अन्य स्थानों पर मुकदमा पन्नीकृत है। अभियुक्त को मीडिया के सामने इंस्पेक्टर विजयनारायण मिश्रा ने पेश करते हुए मामले की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here