एनिमल के रिलीज होते ही तृप्ति डिमरी के चमके सितारे

फिल्म में तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर के साथ इंटिमेट सीन दिए हैं। जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी रातोंरात बढ़ गई।

0

एक दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म एनिमल खूब धुआंदार कमाई कर रही है। वही इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर के अलावा अन्य स्टार भी है। जो काफी चर्चा में बने हुए है। जिनमे से तृप्ति डिमरी भी है, जो काफी सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आई हैं।

फिल्म में तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर के साथ इंटिमेट सीन दिए हैं। जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी रातोंरात बढ़ गई। इस फिल्म के बाद तृप्ति डिमरी को नई नेशनल क्रश बुलाया जाने लगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म रिलीज होने के बाद तृप्ति डिमरी के फॉलोअर्स भी अचानक बढ़ गए। इस पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन भी दिया।

खबरों की मानें तो एनिमल के रिलीज होने से पहले तृप्ति डिमरी को इंस्टाग्राम पर केवल 6 लाख लोग ही फॉलो करते थे, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो उनके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ गई। अभिनेत्री को अब सोशल मीडिया पर 3.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

रातोंरात मिली इस पहचान से तृप्ति बेहद खुश हैं। उन्होंने बढ़ते इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग पर रिएक्शन भी दिया है। वहीं लोग कहते नजर आ रहे हैं कि ये उसी सीन का कमाल है, जो तृप्ति डिमरी के इतने फॉलोअर्स बढ़े हैं। तृप्ति डिमरी ने बताया कि वे हर रात इंस्टाग्राम पर आए मैसेजेस को पढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी इस फैन फॉलोइंग को काफी एन्जॉय कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here