सिद्धार्थनगर में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

0

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar district) में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्यालय के रघुवर प्रसाद जायसवाल, सरस्वती विद्या मंदीर इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक श्याम धनी राही शामिल हुए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भव्य कार्यक्रम कर अतिथियों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में आरटीओ विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सभी कुछ शपथ दिलाई गई एवं विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहनों को रवाना किया गया। वहीं स्कूली बच्चों को जागरूक करने का कार्य भी विभाग एवं विधायक द्वारा किया गया, जिससे वह सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। वही सदर विधायक श्याम धनी राही ने इस कार्यक्रम संबंधी उद्देश्यों को मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है, जिससे कि दुर्घटनाएं कम हो और इसको लेकर नगरों में नहीं गांव में भी जागरूकता फैलाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here