संसद सुरक्षा चूक मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को किया अरेस्ट

जिसे जल्द ही दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में न्यायाधीश के सामने पेश किया जाएगा।

0

संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। अब इस मामले में एक और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। जिसे जल्द ही दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में न्यायाधीश के सामने पेश किया जाएगा।

इसके पहले पुलिस पांच आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। संसद सुरक्षा चूक मामले में यह छठवीं गिरफ्तारी है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम महेश कुमावत है। यह व्यक्ति सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर युवाओं को भड़काने का काम किया करता था।

इस आरोपी के सोशल मीडिया से सरकार विरोधी कई वीडियो पोस्ट किये गए हैं। वहीं दूसरी तरफ अदालत ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन के पीछे के मास्टरमाइंड होने के आरोपी ललित झा को शुक्रवार को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here