Uttar Pradesh: कर्ज से परेशान महिला ने खाया जहर

महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0
Uttar Pradesh

सेवरही थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की निवासी आरती देवी 30 वर्षीय महिला ने घर बनाने के लिए संस्था से पैसे उधार ली, कर्ज चुकाने में देरी होने पर उसे बार-बार परेशान किए जाने लगा परेशान होकर महिला ने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत ख़राब होने पर डॉक्टर ने उन्हें स्वशासी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

परिजनों के पास पैसे नहीं होने पर उसे चंदा इक्कठा कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला ससुराल में परेशान हो जाने पर डरकर मायके आई थी, लेकिन यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा।

वहां भी समूह के कर्मचारी पहुंचकर उससे अभद्रता कर रहे थे और रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे आजिज महिला ने बृहस्पतिवार की देर शाम सल्फास खा लिया था। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन देर रात जिला अस्पताल ले आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह महिला लोन चुका पाने में असमर्थ थी। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here