UP: रेप के बाद युवक ने युवती का बनाया वीडियो, पीड़िता ने खाया जहर

0
Rape

यूपी के एक गांव में घर में घुसकर एक आरोपी ने पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया। फिर बाद में लड़की का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने अपने दोस्तों के पास इसको शेयर किया फिर बाद में लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

14 साल की लड़की के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

महाराजगंज में 14 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि लड़की अपने घर में अकेली थी तभी अचानक से दूसरे समुदाय का लड़का लड़की के कमरे में घुस गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी की अगर इस मामले के बारे में किसी को भी जानकारी दी तो अच्छा नहीं होगा। इसके साथ-साथ आरोपी ने लड़की का एक अश्लील वीडियो भी बना लिया। लड़की का अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को वीडियो को शेयर कर दिया। फिर बाद में आरोपी के दोस्त लड़की को लगातार ब्लैकमेल करने लगे। जिससे आहत होकर लड़की ने आत्महत्या करने का फैसला लिया और जहर खा लिया बाद में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में लड़की का इलाज किया जा रहा।

ढाई महीने से ब्लैकमेलिंग का चल रहा था खेल

पीड़ित युवती के परिवार के लोग लगता थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस लड़की पक्ष पर दबाव बना रही थी कि वह तहरीर को बदल दें। लेकिन पुलिस की आंखें उस वक्त खुली जब लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित लड़की को जिला मजिस्ट्रेट के सामने लाया गया जहां लड़की ने अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उसके खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वही वीडियो को वायरल करने वाले आरोपी अभी भी फरार है जिनकी लगातार पुलिस की तरफ से तलाक की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here