राममंदिर निर्माण की लेटेस्ट तस्वीर जारी

0
Ram temple

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आज यानि शुक्रवार को राममंदिर निर्माण की लेटेस्ट तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में मंदिर के प्रथम तल, गुबंद आदि के निर्माण की प्रगति दर्शायी गई है। राममंदिर का प्रथम तल लगभग 70 फीसदी बनकर तैयार हो चुका है।

राममंदिर के तीन गुंबद भी बनकर तैयार हो चुके हैं, चौथे गुबंद का निर्माण चल रहा है। राममंदिर में कुल पांच गुबंद बनाए जाने हैं। एक अन्य तस्वीर में भूतल के आंतरिक दृश्य को दर्शाया गया है।

दीवालों पर भव्य नक्काशी भक्तों को आकर्षित करती नजर आती है। बता दे कि राममंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर परिसर को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया-संवारा जा रहा है। वही भक्तजन भी राम मंदिर के पूरी तैयार हो जाने को लेकर उत्सुक नज़र आ रहे है।

Ram temple

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मानें तो अगले साल यानि जनवरी महीने में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिसके बाद मंदिर के प्रथम तल पर बन रहे अष्टकोणीय गर्भगृह में श्रीराम, माता सीता जी और लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के साथ राम दरबार स्थापित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here