Raveena Tandon की नई वेब शो ‘Karma Calling’ का टीजर रिलीज

अभिनेत्री रवीना टंडन के एक वेब सीरीज आ रही है, जो कि 26 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर रिलीज होगी। इसका टीजर रिलीज हो गया है।

0

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने 14 दिसंबर को एक पोस्ट किया था। उसमें रवीना ने कर्मा के बारे में कुछ ऐसा लिखा था, जिससे यूजर्स के बीच तहलका मच गया कि आखिर अभिनेत्री को क्या हुआ। वह ठीक तो हैं, उनको कोई दिक्क्त तो नहीं लेकिन उस राज से अब पर्दा उठ गया है। अभिनेत्री रवीना टंडन के एक वेब सीरीज आ रही है, जो कि 26 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर रिलीज होगी। इसका टीजर रिलीज हो गया है।

कर्मा कालिंग टीजर में अलीबाग सोसायटी पर राज करने वाली इंद्राणी कोठारी चमक, चकाचौंध और धोखेबाजी से भरी अपनी अमीर दुनिया से लोगों को रूबरू करवा रही हैं। इंद्राणी कोठरी का दमदार किरदार रवीना टंडन निभा रही हैं। आरएटी फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है और रुचि नारायण इस सीरीज की डायरेक्टर हैं। इसमें एक्ट्रेस बहुत ही ग्लैमरस अवतार में नज़र आ रही है।

‘कर्मा कॉलिंग’में इंद्राणी कोठारी की दुनिया की कहानी दिखाई गई है, जहां उसका कर्म उसे चैन से जीने नहीं देगा। इस दुनिया में अमीरों का बोलबाला और उनकी जिन्दगी दिखाई गई है। प्रोड्यूसर आशुतोष शाह ने कहा कि वो इस सीरीज को लेकर एक्साइटेड हैं। यह एक रोमांचक कहानी है, जिसमें अमीर लोगों की दुनिया की दिलचस्प झलक मिलती है। प्रतिभा से संपन्न कलाकारों और क्रू के साथ काम करने का अनुभव सचमुच बेहतरीन रहा और रवीना टंडन के साथ काम करके बड़ी खुशी मिली।

वही अपने किरदार को लेकर अभिनेत्री ने कहा, इंद्राणी की भूमिका निभाने से मुझे बतौर एक्टर खुद को एक्स्प्लोर करने का भी मौका मिला। मैंने ऐसा रोल पहले कभी नहीं किया और ना ही इस तरह का रोल कभी देखने को मिला है।मैं दर्शकों के रिस्पॉन्स का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here