Noida: युवती ने दफ्तर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

0
Noida

नोएडा में एक महिला कर्मचारी ने अपनी जान दे दी। जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। लड़की दिल्ली की रहने वाली है, हर दिन की तरह शुक्रवार को दिल्ली के बुराड़ी में अपने घर से नोएडा ऑफिस के लिए आई थी। इसी बीच लड़की ने ऑफिस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सेक्टर 142 पुलिस स्टेशन का यह मामला बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत तानिया भगत पुत्री अशोक कुमार उम्र करीब 27 वर्ष निवासी बुराड़ी, दिल्ली अपने घर से अपने ऑफिस गोफर्स लैब, टैक 8 फ्लोर, सेक्टर-142 आई थी। वहीं ऑफिस के हॉल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि अभी तक खुदखुशी करने का कारण पता नहीं चला है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here