बिहार: पेशी के लिए जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या

बिहटा थाने के सिकंदरपुर निवासी राजन सिंह का पुत्र अभिषेक उर्फ छोटे सरकार कई हत्याकांड का आरोपित है।

0

दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम ‘छोटे सरकार’ बताया जा रहा है। उसे बेउर जेल से लाया गया था। बिहटा थाने के सिकंदरपुर निवासी राजन सिंह का पुत्र अभिषेक उर्फ छोटे सरकार कई हत्याकांड का आरोपित है। मौके पर पुलिस ने दो शूटरों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने मामले की खोजबीन में जुट गयी है। वही गोली चलने के बाद चारो तरफ हड़कम्प मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिहटा के सिकंदरपुर निवासी रजन सिंह का पुत्र छोटे सरकार उर्फ अभिषेक कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बिहटा थाना में मारपीट, छीना-झपटी के मामले दर्ज हैं। नौबतपुर मसौढ़ी एवं जहानाबाद थाना में हत्याकांड का आरोपी था। पूर्व विधायक के स्वजनों के हत्याकांड में छोटे सरकार अपने बड़े भाई राहुल कुमार के साथ जेल में बंद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here