मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्वेद महामंदिर धाम का किया निरीक्षण

0
Chief Minister Yogi Adityanath

Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शुक्रवार को चौबेपुर के उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगामी दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन और जिले के आला अधिकारियों संग कार्यक्रम की रूपरेखा के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने वाराणसी आगमन के दौरान स्वर्वेद महामंदिर धाम के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री यहां महामंदिर के लोकार्पण के साथ ही जनता से संवाद भी करेंगे। इस दौरान 25000 कुंडी स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का भी आयोजन होगा। आयोजन में मंदिर से जुड़े तीन लाख श्रद्धालु मौजूद रहेंगे। स्वर्वेद महामंदिर धाम बिना कमरों का सात मंजिला विशाल भवन है। बेहतरीन स्टोन मार्बल और अत्याधुनिक लाइटें इस महामंदिर की सुंदरता बढ़ाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here