डार्क वेब पर भारतीयों की निजी जानकारी बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार

0
dark web

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की साइबर यूनिट ने बड़ी कार्यवाही की है। जहाँ हाल ही में डार्क वेब पर भारतीयों की निजी जानकारी बेचने के आरोप में चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की साइबर यूनिट ने अरेस्ट किया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को लगभग दस दिन पहले अरेस्ट किया गया था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने आगे बताया कि जानकारी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research) के डेटा बैंक से लीक हुई और बाद में डार्क वेब पर बिक्री के लिए डाल दिया गया था। जिसके बाद अब दिल्ली पुलिस ने तीन राज्यों से चार लोगों को अरेस्ट किया है। वही अब इस मामले में आगे की जाँच -पड़ताल चल रही है।

जाने क्या है Dark Web

डार्क वेब (Dark Web) इंटरनेट की दुनिया का एक ऐसा भाग है। जहां तक सर्च इंजन नहीं पहुंच पाता है। इन्हें स्पेशल ब्राउजर से एक्सेस किया जाता है और इसका पोर्शन छोटा होता है। डार्क वेब (Dark Web) को डीप वेब का भाग माना जाता है। इस हिस्से तक कम लोगों की पहुंच होती है। यहां के वेब पेज को सर्च इंजन द्वारा इंडेक्स नहीं किया जाता है। जहाँ डार्क को बहुत ही खतरनाक माना गया है। डार्क के वेब पर कई तरह अवैध काम होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here