एमपी के विदिशा पहुंचे शिवराज सिंह को देख लिपट कर रोने लगी महिलाये

यहां महिलाएं शिवराज सिंह चौहान से लिपटकर रोने लगीं। इसे देखकर शिवराज सिंह चौहान भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

0

राजनीतिक गलियो से आये दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। वही हालही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुआ, जिसमे मध्य प्रदेश भी शामिल है। जहां काफी साल से मध्य प्रदेश में सीएम की कमान संभाल रहे शिवराज सिंह अब महज पूर्व सीएम बन कर रह गए है। वही इनकी पॉपुलरिटी किसी से भी गुप्त नहीं है। वह करीब अठारह वर्ष से राज्य के मुख्यमंत्री रहे है।

पूरा एमपी उन्हें मामा या भाई कह कर पुकारती है। वही जब से भारतीय जनता पार्टी ने उनकी जगह मोहन यादव को सीएम बनाया है, बड़ी संख्या में महिलाएं लगातार शिवराज सिंह से मिलने पहुंच रही हैं और उनके सीएम न बनने पर दुख जाहिर कर रही हैं। ऐसा ही नजारा विदिशा में देखने को मिला। यहां महिलाएं शिवराज सिंह चौहान से लिपटकर रोने लगीं। इसे देखकर शिवराज सिंह चौहान भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को विदिशा पहुंचे थे। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिवराज को घेर लिया। महिलाएं उनसे लिपटकर रोने लगीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शिवराज इन महिलाओं के आंसू पोछते दिखे। कुछ महिलाएं शिवराज सिंह चौहान से लिपटकर रोने लगीं। इसे देखकर शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए। वे अपने आंसू पोछते नज़र आये। इस दौरान कुछ महिलाएं चिल्ला रही थी। ‘भैया आप क्यों चले गए, मामा जी वापस आना, अपनी बहनों के लिए वापस आना।’

दरअसल, एमपी के मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अपने शासनकाल में महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं में से एक लाडली बहना है। इस योजना का लाभ एमपी की लाखों महिलाओं को मिला है। इसके तहत शिवराज सरकार हर महीने महिलाओं को 1 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये हर महीने कर दिया था। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड के पीछे शिवराज सिंह चौहान की इस लोकप्रिय योजना को भी एक वजह माना जा रहा है। वही अब मध्य प्रदेश में सीएम की पदवी मोहन यादव संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here