Assam के जोरहाट मिलिट्री स्टेशन के पास बम धमाका

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे शहर के लिचुबारी इलाके में सैन्य स्टेशन के द्वार के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई।

0

असम के जोरहाट जिले में बृहस्पतिवार को रात में सैन्य स्टेशन के पास ‘हल्की तीव्रता का एक विस्फोट’ हुआ। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना में फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारी ने कहा कि घटना के विवरण की प्रतीक्षा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब आठ बजे शहर के लिचुबारी इलाके में सैन्य स्टेशन के द्वार के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई।

जिला आयुक्त पुलक महंत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और फिलहाल सैन्य स्टेशन के अंदर हैं। पुलिस के मुताबिक, इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे शहर में गश्त बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here