Bhajanlal Sharma नए सीएम के तौर पर आज जयुपर में लेंगे शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में भजनलाल शर्मा के साथ ही ये दोनों नेता भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे।

0

भजनलाल शर्मा आज यानि शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जयुपर में किया जाना है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद के लिए चुनने के साथ-साथ दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को विधायक दल की बैठक में उप मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में भजनलाल शर्मा के साथ ही ये दोनों नेता भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को शपथ दिलाएंगे।

जयपुर के अल्बर्ट हॉल के बाहर दोपहर 12 बजे होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।

भारतीय जानता पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि समारोह के लिए केंद्रीय नेतृत्व के नेताओं और कई राज्य के मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजे गए हैं। समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है। इनमें भाजपा के झंडे और केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here