UP: दबंग ने युवक के साथ दिखाई दबंगई, जमीन पर गिराकर जमकर पीटा

0
Banda Crime

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक मामला सामने आया है। जहां पर एक दबंग ने एक युवक के साथ जमकर दबंगई दिखाई फिर बाद में जमकर उसकी पिटाई भी कर दी। दबंग जमीन पर गिराकर युवक को पीटता रहा और आसपास के लोग तमाशाबीन बने रहे।

जमीन पर गिराकर दबंग ने युवक को पीटा

बांदा जिले में एक दबंग का दबंगई का मामला सामने आया है। जहां पर दबंग ने भी सड़क पर एक युवक को गिरा गिरा कर जमकर पीटा। जब दबंग युवक को बीच सड़क पर पीट रहा था तो आसपास के लोग बस तमाशा देख रहे थे। दरअसल बताई जा रहा है कि एक युवक सड़क पर खड़ा हुआ था तभी अचानक से दबंग युवक आ जाता है फिर युवक को पहले थप्पड़ मारने लगता है फिर बाद में धक्का देकर जमीन पर गिरा देता है। फिर युवक को अपने पैरों से पीटने लगता है। इतने में भी दबंग नहीं माना उसने अपने पैर का जूता उतारा और जमीन पर पड़े युवक पर जूते से मारने लगा। कुछ देर बाद दबंग मौके से फरार हो गया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तब पुलिस हरकत में आती है और जांच पड़ताल शुरू करती है।

घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी की तलाश की शुरू

दबंग के द्वारा युवक को पीटने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है की वीडियो 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। जिसमें एक युवक दूसरे युवक को लात-घूंसो के साथ-साथ जूते से पीट रहा है। इस मामले में अभी तक हमारे पास कोई भी शिकायत पत्र नहीं आया है, लेकिन हमारी पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता के साथ लेना शुरू कर दिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए हमारी पुलिस टीम को लगा दिया गया है। हमारी टीम लगातार आरोपों की तलाश कर रही है जल्द ही उसको गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here