Aligarh: पत्नी ने पति पर दुष्कर्म व पिता पर जबरन शादी कराने का लगाया आरोप

मुकदमा दर्ज करने के बाद पिता और पति दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

0
Aligarh

अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र में एक गांव की बेटी ने अपने पिता पर पैसे लेकर शादी कराने और पति पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पिता और पति को हिरासत में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की बेटी की शादी करीब एक माह पूर्व बुलंदशहर के एक गांव में की गई थी। उसके पिता ने लड़के वालो से पैसे लेकर यह शादी कर दी। उसे जबरदस्ती ससुराल भेज दिया गया। एक महीने बाद वह किसी तरह वहां से भाग निकली।

वकील द्वारा उसने थाना बरला में पति व पिता के खिलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता व पति को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here