राजनीतिक गली से बड़ी खबर, विधायक की बहु ने किया आत्महत्या

0
MLA's daughter-in-law

राजनीतिक गली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका वाल्मीकि ने देर रात अपने परासिया के मंगली बाजार स्थित मकान में फंदे से लटक गयी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह दूध वाला घर पर पहुंचा तो दुध लेने के लिए काफी देर आवाज लगाने के बाद भी मोनिका के कमरे का दरवाजा नहीं खुला।

बाद में विधायक और उनके परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो मोनिका फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। निजी वाहन से एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

ASP अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि 2 साल पहले उनकी शादी हुई थी। आज सुबह जैसे ही सुसाइड की जानकारी मिली तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतका के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। नव विवाहिता ने सुसाइड क्यों किया जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बता दें कि मृतिका मोनिका वाल्मीकि के पति आदित्य वाल्मिकि WCL में कार्यरत है। विधायक सोहन लाल वाल्मिकि के दो बेटे हैं। आदित्य सबसे बड़े हैं। घटना के बाद परिजन सदमे में नजर आ रहे हैं। हालांकि घटना के कारणों को लेकर कोई भी कुछ भी कहने से इंकार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here