संसद की सुरक्षा में सेंध: ललित की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता का सामने आया बयान

0
Lalit's father's statement

मास्टरमाइंड ललित झा (Lalit Jha) से पुलिस इन दिनों पूछताछ कर रही है। ललित झा के साथ-साथ इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। इन सबके बीच अब ललित झा के अभिभावक ने अपनी बात रखी है। मास्टरमाइंड ललित झा (Lalit Jha) के पिता देवानंद झा ने कहा कि है उनका बेटा आरोपी नहीं है और वो उन्हें आरोपी बनाने के खिलाफ कोर्ट जाएंगे। बता दें कि ललित झा (Lalit Jha) के माता-पिता पहले कोलकाता में रहते थे लेकिन इन दिनों वो दरभंगा जिले के अपने पैतृक गांव आए हुए हैं।

देवानंद झा ने कहा कि मेरे बेटा बहुत बढ़िया लड़का है। वो सबकी मदद करता था। वो बीए पास था, उसे ईनाम भी मिला था। ललित कोचिंग सेंटर में पढ़ाते थे। घटना के बारे में कल पता चला है। उनके गिरफ्तार का पता चला है। हमे सूचना दूसरे से मिला है। हम सभी लोग कोलकाता मे रहते हैं। मैं पंडित हूं, हम नहीं मानते हैं कि वो आरोपी है। हम कोर्ट जाएंगे।

बता दें कि पुलिस सूत्रों के मुताबिक मास्टरमाइंड ललित झा (Lalit Jha) ने पूछताछ के दौरान बताया है कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के पीछे उसका मकसद अराजकता फैलाने का था। पटियाला हाउस कोर्ट में ललित झा की पेशी के दौरान दिल्ली पुलिस ने दावा किया आरोपी ललित झा ने माना है कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने से पहले वह अन्य आरोपियों के साथ कई बार मिल चुका था।

अन्य आरोपियों के साथ की गई बैठक में उसने ये पूरा प्लान तैयार किया। सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद ललित झा राजस्थान के नागौर भाग गया। जांच में पता चला है कि कैलाश और महेश कुमावत, जो चचेरे भाई हैं, वहां उसके रहने की व्यवस्था की। अब इन दोनों की गिरफ्तारी की भी कोशिशें की जा रही हैं।

इस मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हम सदन के अंदर और संसद भवन के बाहर घटना को फिर से रीक्रिएट करने की अनुमति लेने के लिए संसद से संपर्क करने पर विचार कर रहे हैं। मास्टरमाइंड ललित झा, जिसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था, पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने अपना फोन दिल्ली-जयपुर सीमा के पास फेंक दिया था और अन्य आरोपियों के फोन नष्ट कर दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here