टिकट ना मिलने पर बसपा के पार्षद ने किरोसिन डालकर किया हंगामा

0
2
BSP

उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में बसपा से टिकट न मिलने पर पार्षद के दावेदार ने बृहस्पतिवार को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। जिसके बाद उसने खूब हंगामा किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जैसे-तैसे सारा मामला शांत किया। बता दें कि, बसपा ने गाजियाबाद में अभी तक किसी भी टिकट की घोषणा नहीं की है।

लोनी नगर पालिका क्षेत्र से आदर्श नामक व्यक्ति पार्षद का टिकट मांग रहा था। उसका कहना था कि, वो ढाई लाख रुपए पहले दे चुका है। अब साढ़े तीन लाख रुपए और देने के लिए तैयार है। इसके बावजूद बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता किसी दूसरे व्यक्ति को टिकट देना चाहते हैं। आदर्श ने प्रदीप जाटव, राजकुमार गौतम, वीरेंद्र जाटव सहित कई नेताओं पर रुपए लेने के आरोप लगाए है।

दरअसल, आज दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi-Meerut Expressway) के किनारे तनुश्री सोसाइटी में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन टिकट वितरण को लेकर अहम् मीटिंग ले रहे थे। इसी दौरान इस व्यक्ति ने केरोसिन छिड़ककर वहां हंगामा किया। जैसे-तैसे उसको शांत किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि, कई और क्षेत्रों में भी टिकट वितरण को लेकर जबरदस्त घमासान बवाल मचा हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर रुपए लेकर टिकट बांटने के आरोप लग रहे हैं। पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर ऐसे ही होर्डिंग्स लगाए भी गए थे, जिसमें रुपए लेकर टिकट देने का भी जिक्र था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here