Hardoi: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

0
2
Hardoi

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। दरसअल हरदोई जिले के ककवाही रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद वहा मौजूद लोगो ने उसे अफरा-तफरी में पास के अस्पताल ले गए। जहाँ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

हरदोई के थाना हरियावां के उचौलिया का रहने वाला मुकेश ईट भट्टे पर काम करता था। देर शाम वह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ककवाही रेलवे क्रॉसिंग के पास लगी बाजार में सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान वह क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जहाँ आनन-फानन में मुकेश को मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here