मेरठ में दो सगी बहनो को दबंगो ने दौड़कर पीटा।

0
16

मेरठ के कंकरखेड़ा में दबंगो द्वारा दो बहनो को घसीट घसीट कर पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की दबंगो ने दोनों बहनो के साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी भी दी। दोनों पीड़ित बहनो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेने से इंकार कर दिया। एसपी सिटी से शिकायत की गयी तो उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए है।

आपको बता दे की पूरा मामला कंकरखेड़ा के सूर्य सिटी कालोनी का है, जहाँ दो बहने अपनी माँ के साथ रहती है। वही पड़ोस में रहने वाले एक दबंग परिवार के युवको द्वारा उत्पात मचाने पर दोनों बहनो ने उन्हें रोका तो दबंग युवको ने उन पर हमला कर दिया। दोनों बहनो को घसीट घसीट कर पीटा और अभद्रता की। घटना के बाद दोनों बहनो को थाने जाने से भी दबंग परिवार द्वारा रोका गया। करीब पांच घंटे बाद किसी तरह दोनों बहनो ने मेडिकल कराया जिसमे शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस के पास ये मामला पंहुचा लेकिन पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने से इंकार कर रही है।

दोनों बहने बुधवार को मामले की शिकायत करने अपनी माँ के साथ एसपी सिटी पियूष सिंह के कार्यालय पहुंची। दोनों बहनो का कहना है की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस के पास है लेकिन पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने से बच रही है, वही दबंगो के परिवार के द्वारा दोनों बहनो को क्रॉस केस की धमकी दी जा रही है। हालाँकि एसपी सिटी ने पीड़ित बहनो को आश्वासन देते हुए कार्यवाही करने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here