12 वीं में फेल होने पर मेरठ के छात्र ने किया सुसाइड।

0
1
Meerut

मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र के गांव रसूलपुर धौलड़ी में एक छात्र ने फांसी लगाकर घर पर ही सुसाइड कर ली। छात्र यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में फेल हो गया था। सामाजिक छवि खराब होने से परेशान होकर स्टूडेंट ने यह कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि, धौलड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय विकास पतला गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज से बारहवीं कर रहा था। मंगलवार को यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट घोषित हुआ जिसमे विकास फेल हो गया था। रिजल्ट आने के बाद से विकास डिप्रेशन में चला गया था। इसके चलते बुधवार सुबह विकास ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

असफलता सहन नहीं कर पाया विकास

इंटर की परीक्षा में फेल होने के बाद विकास के मन में एक डर बैठ गया, कि अब वो कुछ नहीं कर सकता। परीक्षा में पास न होने पर मंगलवार से ही टेंशन में था। बुधवार को विकास ने तनाव के चलते परीक्षा में पास न होने के कारण घर में ही पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का उस वक्त पता चला जब उसकी मम्मी ने विकास को आवाज लगाई, जबाब न मिलने पर घर के कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटका दिखाई दिया।

पारिवारिक जिम्मेदारी थी विकास के कंधो पर

मिली जानकारी के अनुसार, विकास के पिता दिव्यांग थे, जिनकी करीब पांच साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है। मृतक विकास की दो बहने है, दोनों बहनो का विवाह हो चुका है। इसके बाद से ही परिवार की सारी जिम्मेदारियाँ विकास मेहनत मजदूरी करके संभाल रहा था। ग्रामीणों का कहना है की विकास टेलरिंग मैटीरियल की दुकान करता था। विकास की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी जिसको भी मिली, सभी घटनास्थल की ओर दौड़े और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। घटना के चलते गांव में शोक छाया हुआ है। सूचना पर पहुंची बहनें व अन्य रिश्तेदारो का रो रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजेश कांबोज ने बताया कि विकास पिता की मृत्यु के बाद से ही काफी तनाव में रहता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here