Chhattisgarh: नक्सली हमले में शहीद हुए जवानो को दी गयी आज अंतिम विदाई

0
2
Naxalite attack

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सल हमले में शहीद हुए 10 जवानों को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने भी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू (Tamradhwaj Sahu) भी दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। दोनों नेताओं ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया। इसके बाद वह जवानों के परिजनों से भी मिले। मुख्यमंत्री यहां पर अफसरों के साथ उच्च स्तरीय बैठक भी करेंगे। शहीद जवानों के पार्थिव शरीरों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किए जा रहे हैं।

बता दे कि, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार की दोपहर को नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे। वहीं एक नागरिक भी मारा गया था। सभी जवान डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के थे। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया था ,जिसमे 10 जवान शहीद हो गए थे। जहाँ आज उन जवानो को अंतिम विदाई दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here