बुलंदशहर : पुलिस ने दूध व्यापारी की हत्या का किया खुलासा

0
Bulandshahar Hatya ka khulasa

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahar) में पुलिस ने 72 घंटे के अंदर दूध व्यापारी की हत्या का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। जिसने दूध व्यापारी की हत्या की थी।

गला रेतकर व्यापारी की हुई थी हत्या

बुलंदशहर (Bulandshahar) में दूध व्यापारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चलें कि अमन नाम का व्यक्ति दूध का व्यापार करता था 25-01-2024 को शाम के समय घर से पैसा लेकर अपने गांव में ही एक व्यक्ति के पास दूध का हिसाब करने के लिए गया था, लेकिन घर वापस नही पहुंचा। 26 जनवरी को अमन उर्फ टिंकू की पत्नी मीरा देवी ने पति की थाना जहांगीरपुर पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद 26 जनवरी को ही दूध व्यापारी अमन उर्फ टिंकू का शव ग्राम नार मौहम्मदपुर के पास बम्बे के किनारे पडा हैं। जहांगीरपुर के एसएचओ मय पुलिसफोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। अमन की गला रेतकर हत्या की गई थी।27 जनवरी को मृतक की पत्नी ने थाना जहांगीरपुर पर मेहताब के साले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जो जांच में गलत पाई गई।

पुलिस अधिकारी ने हत्या के मामले में दी जानकारी

दूध व्यापारी अमन की हत्या के मामले में एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर केस के खुलासे के लिए सर्विलांस सहित कई वैज्ञानिक तरीके से जब मामले की पड़ताल की तो गांव के ही आदित्य का नाम प्रकाश में आया। थाना जहांगीरपुर पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद आदित्य ने हत्या का जुर्म पुलिस के समक्ष कबूल किया। हत्यारोपी आदित्य पुत्र यतेन्द्र निवासी ग्राम नार मौहम्मद पुर थाना जहांगीरपुर जनपद बुलन्दशहर से पूछताछ के बाद एसपी देहात ने बताया कि अमन ने कुछ दिन पूर्व आदित्य के समाने ही अपने मोबाइल में यूपीआई पिन बनाया था तथा एक दिन अभियुक्त को मृतक के मोबइल में मैसेज देखकर पता चला कि उसके बैंक खाते में 12 लाख रुपये हैं। जिसके बाद आदित्य ने अमन की रूपयो के लालच में हत्या की साजिश रच वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी के खिलाफ पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई की गई और उसको जेल पहुंचाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here