अमृतसर के मजीठा रोड स्थित होटल में चली गोलियां

0
Amritsar

Punjab: अमृतसर (Amritsar) में गोलीबारी के मामले सामने आने लगे हैं। ताजा मामला अमृतसर (Amritsar) के मजीठा रोड का है, जहां देर रात एक होटल में गोलीबारी का मामला सामने आया है। देर रात हुई इस घटना में होटल में काम करने वाले एक युवक को गोली मार दी गई है। एक गोली उसके हाथ पर लगी है। घायल युवक को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में घायल युवक और उसके परिजनों ने बताया कि होटल में दो कमरे बुक थे। उन कमरों में तीन युवक किसी से मिलने पहुंचे थे, जिसके बाद कमरे में चीख-पुकार शुरू हो गई। कमरे से तीन लोग पैसे लेकर भागने लगे। होटल के प्रबंधक और कर्मचारी उन्हें रोकने के लिए आगे आए तो तीनों व्यक्तियों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे होटल का कर्मचारी मान रूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को इलाज इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here