यूपी: वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मुर्गे-मुर्गियों की लूट

हाईवे से निकलते राहगीर जिसे भी मौका मिला, वह मुर्गे-मुर्गियों को गाड़ी में रखे पिंजरे से निकालकर खुद की झोली में भरने लगे।

0

उत्तर प्रदेश के आगरा-फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह कोहरे के कारण वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें भरी मुर्गे-मुर्गियों की लूट शुरू हो गई। हाईवे से निकलते राहगीर जिसे भी मौका मिला, वह मुर्गे-मुर्गियों को गाड़ी में रखे पिंजरे से निकालकर खुद की झोली में भरने लगे।

जहाँ कोई हाथ में मुर्गे-मुर्गियों को लेकर भाग रहा था। तो कोई अपने साथ लाए बोरे में उन्हें भरा और वहां से चलता बना। सरेआम मुर्गे-मुर्गियों की हो रही लूट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कोहरे में शाहदरा चुंगी पर 16 वाहनों के आपस में टकराने से मुर्गे-मुर्गियों से लदी गाड़ी भी शामिल थी। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे-मुर्गी भरे थे। हादसे के कई घंटे बाद आसपास के रहने वाले ग्रामीणों और कुछ राहगीर गाड़ी के पिंजरे से मुर्गे-मुर्गी निकालकर ले गए। यह देख वहां से गुजरते अन्य राहगीर और आसपास के लोग इसमें शामिल हो गए। देखते ही देखते गाड़ी में रखे पिंजरे में बंद मुर्गे-मुर्गियों की लूट का सिलसिला शुरू हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त लोडर से करीब आधा घंटे तक मुर्गियों की लूट कर ले जाने का सिलसिला जारी रहा। मौके पर पहुंची पुलिस को देख लोग वहां से भागे। तब तक लोग दर्जनों मुर्गे-मुर्गिया लूटकर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here