दिल का दौरा पड़ने से स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन की मौत

जॉली बास्टियन ने 900 से अधिक कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया था और इसी काम से अपनी अलग पहचान बनाई थी।

0

फ़िल्मी दुनिया से एक दुखद खबर सामने आयी है। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्टंट मास्टर जॉली बास्टियन का मंगलवार रात बेंगलुरु में उनके आवास पर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से स्टंट मास्टर का घर पर ही निधन हुआ। उनकी उम्र 57 साल थी। जॉली बास्टियन ने 900 से अधिक कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम किया था और इसी काम से अपनी अलग पहचान बनाई थी।

दक्षिणी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया है। केरल के अलेप्पी में जन्मे जॉली बास्टियन का पालन-पोषण बेंगलुरु में हुआ। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। बाइक पर स्टंट करते समय, जॉली बास्टियन को प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और नायक वी. रविचंद्रन ने देखा और उनकी ये प्रतिभा उन्हें भा गई। इसके बाद ही उन्होंने जॉली बास्टियन को काम का ऑफर दे दिया, जिसके बाद से वो स्टंट डबल के रूप में काम करने लगे। उन्होंने रविचंद्रन की ज्यादातर फिल्मों में स्टंट मास्टर के रूप में काम किया था।

जॉली बास्टियन मूल रूप से एक बाइक मैकेनिक थे। बाइके बनाने से अपने सफर की शुरुआत करने वाले जॉली फिल्म जगत के एक टॉप स्टंट मास्टर बन गए। उन्होंने साल 2009 में फिल्म ‘निनागागी कादिरुवे’ से निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की। जॉली बास्टियन ने केजीएफ फेम सुपरस्टार यश की ‘मास्टरपीस’ के लिए भी स्टंट निर्देशन किया। इसके अलावा भी वो कई कन्नड़ फिल्म के लिए स्टंट का निर्देशन करते रहे थे। वही इनकी मौत की खबर आने के बाद फ़िल्मी दुनिया सहित फैंस के बीच दुःख का माहौल छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here