कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे पर बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

0

Ballia: कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल (Columbus International School) में वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने काफी उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रसड़ा के चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओ के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल (Columbus International School) के बच्चों ने विभिन्न खेलो में हिस्सा लिया और बड़े ही उत्साह के साथ खेलों को खेला। कोलंबस स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे बच्चों को प्रेरणा मिले और वह भविष्य में शिखर तक पहुँचे।

इस अवसर पर मैजूद समाज सेवी कामेश्वर सिंह डब्लू, अमरजीत सिंह, धनज्जय, उमाशंकर समेत आदि लोगों ने बच्चों की जमकर प्रशंसा की। आरपी पांडे, प्रियंका सिंह, ईश्वर देव यादव, कुलदीप यादव, सीपी सिंह, रितिका राय, प्रीति सिंह के अथक प्रयासों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here