CBSE-board परीक्षा के नतीजों का इंतजार लाखो विद्यार्थी काफी बेसब्री से कर रहे है लेकिन जल्द ही सभी विद्यार्थियों का इंतज़ार समाप्त होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE-board) कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करने वाला है। दावा किया जा रहा है कि, सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जाएगा।
सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विजय सिंह (Vijay Singh) ने बताया कि, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 10 मई को ही जारी किए जाएंगे। अभी ऐसा नहीं कह सकते लेकिन यह तो तय है कि रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जाना है। अगर आखिरी समय में किन्हीं अपरिहार्य कारणों से योजना में कोई आकस्मिक बदलाव न हो।
क्षेत्रीय अधिकारी विजय सिंह ने आगे कहा कि, रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका है। अभी रिजल्ट तैयार होने के बाद की प्रक्रिया चल रही है। अब जल्द ही बोर्ड चेयरमैन परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा करेंगे। उम्मीद है कि परिणाम मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
हालांकि, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई रिजल्ट 10 मई को जारी किया जा सकता है, जबकि परीक्षा परिणाम जारी करने की कोई आधिकारिक तिथि तय नहीं की गई है। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से 05 मार्च तक आयोजित की गईं थीं।
सीबीएसई परीक्षाओं में इस साल कुल 38,83,710 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण किया था। इनमें से 21,86,940 कक्षा 10वीं के परीक्षार्थी थे जबकि 16,96,770 कक्षा 12वीं के विद्यार्थी थे। बता दे कि, सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर घोषित करेगा।




