माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे की रिहाई के बाद हटवा इलाके में मना जश्न

0
mafia Atiq Ahmed

प्रयागराज: आख़िरकार सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद अतीक (mafia Atiq Ahmed) के दोनों बेटों की रिहाई हो ही गयी। बुआ परवीन अहजम और आबान को अपने साथ लेकर चली गई हैं। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी यानी CWC ने दोनों बेटों की रिहाई का आदेश जारी कर उन्हें बुआ परवीन को सौंपा है। 5 अक्टूबर को ही अहजम ने 18 साल की उम्र पूरी की है और वह बालिग हुआ है। माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे की रिहाई के बाद हटवा इलाके में जश्न का माहौल है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में हटवा इलाके में पहुंचते ही लोगों का लंबा काफिला दिखाई दिया। पुलिस की जीप भी नजर आयी। यह काफिला बिल्कुल वैसे ही है जैसे माफिया अतीक (mafia Atiq Ahmed) के सड़क पर निकलने पर निकलता था। आपको बता दे कि हटवा गांव की सड़कों पर जश्न के पटाखे छोड़े गए। अतीक अहमद के बेटों के काफिले में घोड़े भी चलते नजर आए।

अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोई लिख रहा शेर इज बैक। हिंदी फिल्म का गाना सुल्तान जैसे गानों पर लोगों ने रील बनाया है। वीडियो पर लिखा हुआ है शेर हिंद वापस आ गया। काफिले में दो पहिया वाहन भी भारी संख्या में नजर आ रहे है। वीडियो को देख तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here